Posts

Showing posts with the label सम सेमेस्टर

सोमवार को सम सेमेस्टर की 18 विषयो की परीक्षा हुई आयोजित

Image
22 मई तक संचालित होगी परीक्षाएं  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सम-सेमेस्टर की परीक्षाएं कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण तथा कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक एस.एल. पाल के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से संचालित हो रही है। परीक्षाएं तीन पालियों, क्रमशः पहली पाली सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 11:00 से 1:00 बजे और तीसरी पाली शाम 3:00 से 5:00 बजे में आयोजित हो रही है। परीक्षाएं 22 मई, 2026 तक संचालित होगी।  आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में कुल 18 विषयों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई, जिसमें लगभग 710 विधार्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया।परीक्षा का सफल संचालन केंद्र व्यवस्थापक , डॉ. पुष्पा मिश्रा और सहायक केंद्र व्यवस्थापक, डॉ. छबिलाल और डॉ. शशि भूषण की देखरेख में किया जा रहा है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए आंतरिक उड़न दस्ता का गठन कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह के निर्देशन में किया गया है, जिसमें डॉ. रूबी सहित अनुशासन समिति के सभी सदस्य शामिल हैं। रिपोर्ट: विनय कुमार

सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारम्भ

Image
जे0एन0सी0यू0 एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाएं हुई शुरू बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं दिनांक 11 अप्रैल दिन शनिवार से शुरू हो गई हैं। इस परीक्षा में स्नातक/ परास्नातक एवं डिप्लोमा स्तर के 35,957 छात्र एवं  48,511 छात्राएँ अर्थात् कुल 84,468 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहें हैं।  इस परीक्षा में स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ, छठं एवं बी0एस&सी0 (कृषि) के आठवें सेमेस्टर सहित परास्नातक के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के नियमित, बैक पेपर, अंक सुधार एवं भतपूर्व परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन सुगम संचालन के दृष्टिगत तीन पालियों में किया जा रहा है।  परीक्षा के पहले दिन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रक्सा, बलिया परीक्षा केन्द्र सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं परीक्षा से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। द्वितीय सेमेस्टर नियमित को छोड़कर शेष पाठ्यक्रमों से सम्बन्...