Posts

Showing posts with the label प्लेटलेट्स दान

स्वतंत्रता दिवस पर मानवता की सेवा का संदेश

Image
कैंसर पीड़ित बच्चे के लिए प्लेटलेट्स दान वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और मानव सेवा की भावना को समर्पित करते हुए रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी , काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति (KRK) एवं BNI Innovate Varanasi के संयुक्त तत्वावधान में Homi Bhabha Cancer Hospital, Varanasi में प्लेटलेट्स डोनेशन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य कैंसर से जूझ रहे जरूरतमंद मरीज, विशेषकर एक कैंसर पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए आवश्यक प्लेटलेट्स उपलब्ध कराना था। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय गौरव का पर्व नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति अपने दायित्व को निभाने का अवसर भी है। इस अवसर पर डॉ. अक्षय बत्रा के नेतृत्व में प्लेटलेट्स डोनेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। सेवा कार्य में राजेश कुमार गुप्ता, नीरज पारिख, आशीष केसरी, कादिर भाई, रो. अभिमन्यु वर्मा, रो. राहुल चौरसिया एवं अनिमेष पाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर किसी जरूर...

मुंबई टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर के आगमन पर हुआ प्लेटलेट्स दान

Image
राजेश गुप्ता सेंचुरियन ने 117वां एवं नीरज पारिख ने अपना 110वां डोनेशन प्लेटलेट्स के रूप में किया वाराणसी। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा वाराणसी में सोमवार को प्लेटलेट्स दान किया गया। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख एवं संस्थापक सचिव रोटेरियन राजेश गुप्ता सेंचुरियन एवं सदस्य आशीष केसरी तथा अभिषेक साहू ने प्रोफेसर नवीन खत्री जी के आगमन पर अपना प्लेटलेट्स दान किया।  राजेश गुप्ता सेंचुरियन ने 117वां, नीरज पारिख ने अपना 110 वां, आशीष केसरी ने अपना 63 वां तथा अभिषेक साहू ने अपना 91वां डोनेशन प्लेटलेट्स के रूप में किया।  मौके पर प्रोफेसर नवीन खत्री, डॉक्टर बाल कृष्ण मिश्रा डिप्युटी डायरेक्टर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल तथा डॉक्टर अक्षय बत्रा हेड ट्रांसफ्यूजन डिपार्टमेंट होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल मौजूद थे।