Posts

Showing posts with the label रामपुर उदयभान

रामपुर उदयभान के रामरति बालिका विद्यालय में नए सत्र का प्रवेश शुरू

Image
नई शिक्षा नीति के तहत होती है पढ़ाई बलिया। शहर के  रामपुर उदयभान स्थित रामरति बालिका विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यालय के प्रबंधक राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि "हमारा विद्यालय यूपी बोर्ड द्वारा संचालित है। यहां अनुभवी व ग्रेजुएट अध्यापकों के द्वारा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है।" उन्होंने आगे कहा, "नई शिक्षा नीति के तहत हम बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल और साइंस में भी बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश कराकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकते हैं।" नोट: प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय परिसर, रामपुर उदयभान में संपर्क कर सकते हैं। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

एस.एन.पब्लिक स्कूल रामपुर उदयभान ने छात्रों की पढ़ाई को बनाया आसान

Image
मनोरंजक बनाने के लिए छोटे पैमाने के उद्योग/रोबोटिक्स थीम पर ग्रेविटी- 2026 (विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी) का आयोजन बलिया। एस .एन. पब्लिक स्कूल रामपुर उदयभान ने छात्रों की पढ़ाई को आसान और मनोरंजक बनाने के लिए छोटे पैमाने के उद्योग/रोबोटिक्स थीम पर ग्रेविटी -2026 (विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी) का आयोजन किया। यह उत्सव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए था। इस उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार गुप्ता (वी.सी- जे.एन.सी.यू.) ने किया और उन्होंने छात्रों को हर तरह से प्रेरित करने के लिए एक शानदार भाषण दिया।  मुख्य अतिथि को चेयरमैन (एस.एन. ग्रुप) द्वारा सम्मानित किया गया और एस.एन. पब्लिक स्कूल के निदेशक और प्रिंसिपल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। छात्रों ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग, फायर अलार्म सेफ्टी, टॉफी डिस्पेंसर, वॉटर  प्यूरीफायर, स्मार्ट सिटी, रेन डिटेक्टर साइंस वर्किंग मॉडल, जेसीबी, मशरूम फार्मिंग, वॉटर कार, हाइड्रोलिक ब्रिज का मॉडल, डायलिसिस मॉडल, डेयरी फार्मिंग, प्लैनेटेरियम, हाइड्रोपोनिक्स, डायलिसिस मॉडल, फूडिंग और मॉकटेल कॉर्नर और ...