Posts

Showing posts with the label जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में नई ओपीडी चालू करने की मांग

Image
व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से की मांग  बलिया। भारतीय वैश्य चेतना महासभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री सह बलिया सदर विधायक माननीय दयाशंकर सिंह जी से मिलकर जिला अस्पताल बलिया में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलाजी  की नई ओपीडी शुरू करने और डायलिसिस का सीट बढ़ाने की मांग की है।  जिस पर परिवहन मंत्री मा. दयाशंकर सिंह ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी से बात कर कर इसको प्रारंभ करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर श्री गांधी के साथ विजय शंकर गुप्ता और प्रोफेसर अनिल कुमार उपस्थित रहे।