Posts

Showing posts with the label मुख्य अतिथि

जेएनसीयू का अष्टम् दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई को

Image
कुल 19,197 है उपाधि प्राप्तकर्ताओं की संख्या, राज्यपाल करेंगी अध्यक्षता बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई दिन बुधवार को होगा। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल अध्यक्षता करेंगी। पद्मश्री (डॉ.) अशोक कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली मुख्य अतिथि होंगे, जो विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश प्रदान करेंगे।  डॉ. सिंह को चावल की नयी प्रजातियों के अनुसंधान एवं उनकी गुणवत्ता सुधारने के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए कई सम्मानों से अलंकृत किया गया है। श्री योगेन्द्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा, उ. प्र. और श्रीमती रजनी तिवारी, राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, उ. प्र. विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारेंगे। इस अवसर पर स्नातक के 13,261 विद्यार्थियों को जिनमें 8093 महिलाएँ और 5167 पुरुष हैं, परास्नातक के 5,936 विद्यार्थियों को जिनमें 3,768 महिलाएँ और 2,166 पुरुष हैं को उपाधियाँ वितरित की जायेंगी। कुल उपाधि प्राप्तकर्ताओं की संख्या 19,197 है, जिनमें 11,861...

जेएनसीयू में अष्टम दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Image
पद्मश्री डॉ.अशोक कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान होंगे मुख्य अतिथि बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई, 2026 को होगा। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल अध्यक्षता करेंगी। पद्मश्री (डॉ.) अशोक कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली मुख्य अतिथि होंगे, जो विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश प्रदान करेंगे। श्री योगेन्द्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा, उ. प्र. और श्रीमती रजनी तिवारी, राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, उ. प्र. विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारेंगे। दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन के लिए कोर समिति, स्वागत समिति, अनुशासन समिति, मंच सज्जा एवं पदक वितरण समिति, मुद्रण समिति आदि विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें इन समितियों के निर्धारित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। कुलपति ने कहा कि दीक्षान्त समारोह किसी भी विश्वविद्यालय के ...

एक मृदुभाषी व्यक्तित्व के व्यक्ति थे स्व.शुक्ला जी: पाण्डेय गोविन्द जी

Image
मनाई गई पूर्व प्रधान स्व.पंडित जगन्नाथ शुक्ला की 39वीं पुण्यतिथि बलिया। क्षेत्र के परानपुर इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.पंडित जगन्नाथ शुक्ला की 39 पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। इस दौरान उनके प्रतिमा का अनावरण बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पाण्डेय गोविन्द जी एवं विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गौरीशंकर शुक्ल व अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह ने किया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्व.शुक्ला जी एक मृदुभाषी व्यक्तित्व के व्यक्ति रहे। उन्होंने जेपी आंदोलन में 18 महीने जेल की सलाखों में रहे। अपनी वकालत की दुनिया में मुरली बाबू के जुनियर बनकर काम किए। वर्ष 1957 में जनसंघ पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़े और मात्र 250 वोटों से पराजित होना पड़ा। 1952 में गोवध आंदोलन में लखनऊ की जेल यात्रा भी करनी पड़ी। विशिष्ट अतिथि एवं वक्ताओं ने भी उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।  इस मौके पर एड. विनय शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि शिवजी अनुरागी, प्रेमचंद तुरहा, प्रमोद शुक्ला, राजकुमार, बनवारी यादव, अनिल शुक्ला, पारस चौहान, सच्चितानंद शुक्ला आदि मौज...