Posts

Showing posts with the label शिक्षकों की भूमिका

शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण: कुलपति

Image
शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुलपति ने की बैठक  बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों एवं विभाग प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। प्रो. शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विभागों में अध्ययन-अध्यापन की प्रगति, पाठ्यक्रम , विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की। शिक्षकों से तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को छात्र-केंद्रित बनाने को निर्देशित किया। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों एवं विभाग प्रभारियों ने अपने- अपने विभागों की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की तथा शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव दिए। कुलपति ने प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।  बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय में गुणव...