मेरी पर्यटन यात्रा:
मितावली, मुरैना, म.प्र. का इकत्तरसो महादेव एवं चौसठ योगिनी मंदिर डाॅ. गणेश पाठक मध्य -प्रदेश में मुरैना से लगभग 35 किमी० दूर मितावली नामक गांव में लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर 11 वीं शताब्दी में निर्मित इकत्तरसो महादेव एवं चौसठ योगिनी का ऐसा मंदिर है, जो ऐतिहासिक, पुरातात्विक, ज्योतिष, तंत्र विद्या एवं धार्मिक- आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यन्त ही प्रसिद्ध है और अब पर्यटन का स्वरूप ग्रहण करता जा रहा है। ऐसे यहत्वपूर्ण स्थान की यात्रा कर मैं खुद अपने को धन्य समझता हूं। इस मंदिर की बनावट गोलाकार है। ऐसा माना जाता है कि अपने देश की पुरानी संसद भवन भी इस मंदिर की वास्तुकला के आधार पर ही गोलाकार बना है। इकत्तरसो महादेव मंदिर को एकत्तरसो महादेव मंदिर भी कहा जाता है। इतिहासकारों के अनुसार इकत्तरसो महादेव मंदिर/ चौसठ योगिनी मंदिर का का निर्माण कच्छपघात...