महाराणा प्रताप जयंती 9 मई 2026 विशेष प्रस्तुति
महाराणा प्रताप का संघर्ष आज भी है प्रासंगिक: प्रो. सन्तोष प्रसाद गुप्त महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महानतम योद्धा जो वीरता, बलिदान तथा देशभक्ति के प्रतीक माने जाते है। महाराणा प्रताप (1540-1597) मेवाड़, राजस्थान के सिसोदिया राजवंश के 13वें राजपूत शासक थे। इनका जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में 09 मई 1540 को हुआ था। इनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह द्वितीय तथा माता का नाम जयवंता बाई था। इनके बचपन का नाम भील समुदाय द्वारा कीका रखा गया था। महाराणा प्रताप का राजस्थान , उदयपुर (चावण्ड) जिनकी राजधानी थी। जहॉ 28 फरवरी 1572 को राज्याभिषेक किया गया था। इनकी जीवन संगनी अजबदे पंवार सहित 11 पत्नियां थी तथा अमर सिंह सहित कुल 17 पुत्र थे।महाराणा प्रताप अपने वीरता, साहस और बादशाह अकबर के सामने न झुकने के लिए अमर है। उन्होंने भीलों के साथ मिलकर मुगलों से संघर्ष किया। हल्दी घाटी तथा दिवेर जैसे युद्धों में भारतीय इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया। महाराणा प्रताप ने हल्दी घाटी का युद्ध 18 जून 1976 को बादशाह अकबर के मुगल सेना का नेतृत्व कर रहे सेनापति मानसिंह तथा म...