Posts

Showing posts with the label नैनो उर्वरक

नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी किसानो को करे जागरूक

Image
इफको नैनो उर्वरकों पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन बलिया। जनपद के विकास भवन सभागार में नैनो उर्वरकों पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, ओजस्वी राज द्वारा की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष पीसीसीएफ उत्तर प्रदेश बाल्मीकि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सूर्य नारायण मिश्र, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको वाराणसी अक्षय पाण्डेय रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र अधिकारी, इफको, बलिया आशीष गुप्ता द्वारा किया गया एवं सभागार में उपस्थित सभी समिति सचिवों को नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरक, जल विलय उर्वरक, न्यूट्राक्स एवं अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको वाराणसी द्वारा सभागार में उपस्थित जनपद के सभी सचिव को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, सागरिका के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दानेदार उर्वरकों पर भारत सरकार द्वारा अनुदान के रूप मे ...