Posts

Showing posts with the label माँ काली मंदिर में चोरी

माँ काली मंदिर में चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
सोने-चाँदी के आभूषण बरामद, एक बाल अपचारी भी शामिल दुबहर (बलिया)। थाना दुबहड़ क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा स्थित माँ काली मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस टीम ने इस मामले में एक युवक और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सोने-चाँदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामदगी शत-प्रतिशत है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ईरज राजा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुबहड़ पुलिस को यह सफलता मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 अक्टूबर 2026 को ग्राम उदयपुरा स्थित माँ काली मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना दुबहड़ में मु0अ0सं0 112/26, धारा 305(d) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी...