धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव
जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में हुआ आयोजन, भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण बलिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी क्षेत्रों से उपस्थित जन समुदाय के गरिमापूर्ण उपस्थिति में जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर मां गंगा की आरती की गई। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा का वितरण किया गया। सभी को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश त्रिपाठी रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुर...