शिविर में होता है प्रतिभागियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास: डाॅ. गणेश पाठक
संस्था 'संकल्प' के तत्वावधान में उमंग 2026 तीस दिवसीय समर कैंप का समापन बलिया। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ' संकल्प ' के तत्वावधान में नन्द होटल रेजीडेंसी, बलिया में 30 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ धूम -धाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी। प्रमुख अतिथियों में जनपद के मुख्य कोषाधिकारी श्री आनन्द दूबे, अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पूर्व शैक्षणिक निदेशक डाॅ० गणेश कुमार पाठक, टाउन इण्टर कालेज, बलिया के पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ० अखिलेश सिन्हा, सुप्रसिद्ध कलाकार डाॅ० इफ्तेखार खां, डाॅ० कादम्बिनी सिंह, अर्चना पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार अशोक जी, डाॅ० राजेन्द्र भारती आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभागार में प्रतिभागियों के अभिभावक गण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस 30 दिवसीय समर कैंप में कविता, नाटक, नृत्य, गीत एवं संगीत में संकल्प संस्था के निदे...