Posts

Showing posts with the label विश्व सामाजिक कार्य दिवस

समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने की है जरूरत

Image
जेएनसीयू मे विश्व सामाजिक कार्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन बलिया। विश्व सामाजिक कार्य दिवस के उपलक्ष्य में समाज कार्य विभाग, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्पीड संस्था के प्रतिनिधि धनंजय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक कार्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रूबी ने विश्व सामाजिक कार्य दिवस की अवधारणा के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दिवस सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज के समय में समाज में बढ़ती समस्याओं के समाधान के लिए प्रशिक्षित और संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा डॉ. प्रेम भाषण या...