कबीरम समाज द्वारा होली मिलन तथा सम्मान समारोह सम्पन्न
सात सूत्रीय डिमाण्ड के अनुमोदन की खुशी में हुआ कार्यक्रम बलिया। कबीरम् समाज - बलिया तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपुरम् के संयुक्त तत्वावधान में जनपद-बलिया के ग्राम-काशीपुर, मिश्र नेऊरी स्थित श्रीरामजी ठाकुर के निजी आवास पर सात सूत्रीय डिमाण्ड के अनुमोदन अर्थात स्वीकृति मिलने तथा उनके पूर्ण किये जाने की घोषणा को लेकर शासन/प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही किये जाने की खुशी मे होली-मिलन तथा सम्मान समारेाह कार्यक्रम सम्पन्न की गयी। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीरामजी ठाकुर ने की। उपस्थितजनों ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की। अध्यक्षता करते हुए श्रीरामजी ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनो 18 फरवरी 2026 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के संसदीय क्षेत्र बलिया के पूर्व प्रत्याशी श्री सीताराम के हस्ताक्षर से भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री, माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, भारत सरकार, नई दिल्ली को भारतीय डाक विभाग द्वारा सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण व निस्तारण कर क्रियान्वयन हेतु यथा शीघ्र घोषणा किये जाने को लेकर प्रपत्र भेजे गये हैं। कहा गया है कि सारे मामल...