Posts

Showing posts with the label कैंट विधायक

भाजपा मढ़ीनाथ मंडल ने आयोजित किया सहभोज

Image
कार्यक्रम में जुटे भाजपा के दिग्गज नेतागण बरेली। भारतीय जनता पार्टी मढ़ीनाथ मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रयागो बारात घर शांति बिहार में सहभोज का आयोजन किया गया। इस सहभोज में अपने अपने घर से लाए भोजन को एक दूसरे ने मिल बांट कर खाया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जी ने इस अवसर पर कहा कि सहभोज से आपस दूरियां नजदीकियों में बदलती हैं यह एक अच्छा प्रयास है।  कार्यक्रम में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सी पी एस चौहान, प्रभु दयाल लोधी, सुधीर भटनागर उर्फ डब्बल, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू बूथ अध्यक्ष, हरीश बाबू, डोरी लाल, राजा सिंह, आदित्य सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।