वीणा पाणी शिक्षा निकेतन में विज्ञान एवं रचनात्मकता का अनूठा संगम
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विज्ञान, तकनीक और आधुनिक भारत की परिकल्पना संबंधी मॉडल वाराणसी। वीणा पाणी शिक्षा निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल, भदऊ, राजघाट, वाराणसी में शनिवार को एक दिवसीय विद्यालय स्तरीय विज्ञान एवं रचनात्मकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता तथा वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए ‘मेरे सपनों का भारत’, एयर शो, स्मार्ट सिटी, न्यूक्लियर पावर प्लांट, मानव फेफड़ों की संरचना एवं कार्यप्रणाली, इंडियन आर्मी, AI स्मार्ट मॉडल, ज्वालामुखी मॉडल तथा रंगोली प्रतियोगिता विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से विज्ञान, तकनीक, ऊर्जा, पर्यावरण, राष्ट्रीय सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विकसित भारत की परिकल्पना को सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नवाचार की भावना को प्रो...