श्री भृगु बाबा सेवा समिति के द्वारा अखंड हरिकीर्तन एवं भव्य भंडारा का आयोजन

चैत नवरात्रि एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष होता है कार्यक्रम
बलिया। चैत नवरात्रि एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री भृगु बाबा सेवा समिति के द्वारा अखंड हरिकीर्तन एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अभिषेक कुमार जायसवाल ने मीडिया से बताया कि लगातार 15 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, और पूरा स्टेशन रोड परिवार और चौक परिवार साथ में लगकर इस कार्यक्रम को सफल बनाता है।

 उन्होंने बताया कि आने वाले वर्ष में ऐसे कार्यक्रम और भी भव्य तरीके से किए जाएंगे। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, और महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अखंड हरिकीर्तन में भक्तों ने भगवान के नाम का जाप किया, और भव्य भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर रोहित पांडे, बबलू कुमार, अंकुर अग्रवाल, प्रिंस जायसवाल, आयुष, रितेश कुमार, कन्हैया कुमार गुप्ता, हैप्पी, विजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र जी, विवेक गुप्ता, टुनटुन जी, किशन कुमार, राजेंद्र गुप्ता, राहुल और समस्त मित्रगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण