हरेराम चौधरी जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति: रामगोविन्द
पूर्व नपा चेयरमैन के निधन पर सपा ने व्यक्त किया गहरा शोक बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री हरेराम चौधरी के निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे जनपद की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षति बताया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि "हरे राम चौधरी जी से मेरा संबंध विद्यार्थी जीवन से ही था। आपात काल के दौरान हम दोनों एक साथ जेल में भी रहे। हमारी राजनीतिक विचारधाराएँ भले ही अलग थीं, लेकिन हमारे पारिवारिक एवं आत्मीय संबंध सदैव अपनेपन से भरे रहे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।" बलिया लोकसभा सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि "हरे राम चौधरी जी एक कुशल राजनीतिज्ञ, सरल व्यक्तित्व के धनी एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले जननेता थे। संबंधों को निभाने की उनकी शैली सदैव अनुकरणीय रहेगी।" समाजवादी पार्टी के जिला उ...