Posts

Showing posts with the label शिवमय

अंतिम सोमवारी पर छोटी काशी में श्रद्धालुओ ने किया जलाभिषेक

Image
महादेव के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब रसडा़(बलिया)। नगर सहित ग्रामीण अंचलो मे इस वर्ष के  श्रावण मास (सावन महिने) के चौथे सोमवार अंतिम सोमवारी को ऐतिहासिक नगर छोटी काशी ' नाम से विख्यात पूरे क्षेत्र पूरी तरह शिवमय देखने को मिला और दिखायी आई।   ऐतिहासिक लखनेश्वर डीह किला परिसर और सुप्रसिद्ध श्रीनाथ जी मंदिर व नगर के अन्य शिवालयो में भोर से ही महादेव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए लाखों भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया और सुख-समृद्धि की कामना की। तड़के सुबह से ही पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव', 'ऊँ नमः शिवाय' और 'जय भोलेनाथ' के जयघोष से गूंज उठा। हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, मंदार के फूल और अन्य पूजन सामग्रियां लिए श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं।भीषण गर्मी और लंबी प्रतीक्षा के बावजूद भक्तों के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखी।   विभिन्न पवित्र नदियों से कांवर में जल भरकर लाए कांवरियों के जत्थों ने भी भग...