Posts

Showing posts with the label एनएसएस

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने साफ किया तालाब

Image
विवि के दोनों इकाईयों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन बलिया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के सौजन्य से विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया, जिसके अंतर्गत नवीन प्रशासनिक भवन के सामने की ओर स्थित तालाब में साफ सफाई की गई।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए स्वच्छता कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. लाल विजय सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने तालाब से पानी के बोतल, रैपर, पॉलिथीन एवं प्लास्टिक की बोरियां तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला।  कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि स्वच्छता अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। रिपोर्ट: विनय कुमार

स्वयंसेविकाओं द्वारा निकली गई महिला सशक्तिकरण संबंधी जागरूकता रैली

Image
राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का  द्वितीय दिवस बलिया। गुलाब देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित सप्तदिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं सामाजिक संवेदनशीलता के वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातःकालीन सत्र का शुभारम्भ प्रार्थना, योगाभ्यास एवं व्यायाम से हुआ, जिससे स्वयंसेवकों में शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक एकाग्रता का विकास हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी मनीषा मिश्रा द्वारा दिवस की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा सभी स्वयंसेविकाओं को समाजोपयोगी कार्यों के प्रति प्रेरित किया गया। द्वितीय दिवस का प्रमुख विषय “महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” निर्धारित किया गया। इस क्रम में स्वयंसेविकाओं द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें “बेटी है तो भविष्य है”, “शिक्षित नारी, सशक्त समाज” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। रैली ने ग्राम के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जनमानस में जागरूकता का संचार किया। रैली के उपरांत स्वयंसेविकाओं द्वारा घर ...

स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

Image
कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज के एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन  दुबहर (बलिया)। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें एवं अंतिम दिन का आयोजन उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओ ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सातवें दिवस की शुरुआत मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया इसके बाद स्वयंसेवकों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता सहायक वित्तीय परामर्शदाता आरोही फाउंडेशन लखनऊ के श्री नितेश पाठक जी थे। उन्होंने साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, एटीएम से पैसा निकलते समय सावधानी बरतने तथा ऑनलाइ...

‘स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन’ पर चला जागरूकता अभियान

Image
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का षष्ठम दिवस बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई–I एवं इकाई–II द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस को ‘स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन’ विषयक जागरूकता अभियान के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अपायल में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्राम पंचायत अपायल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसर, तालाब तथा पेयजल स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को यह बताया कि स्वच्छ वातावरण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखता है, बल्कि इससे लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। स्वयंसेवकों ने इस दौरा...

अपायल में निकली गई भव्य मतदाता जागरूकता रैली

Image
एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वच्छता अभियान एवं मतदाता जागरूकता रैली आयोजित बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई–I एवं इकाई–II द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत 11 और 12 मार्च को विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह शिविर प्राथमिक विद्यालय, अपायल में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं निर्देशन में संचालित हो रहा है। शिविर के प्रथम दिवस 11 मार्च को कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को शिविर के उद्देश्य, गतिविधियों तथा आगामी दिनों की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत के बाद स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। श्रमदान के माध्यम से उन्होंने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और समाज में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदा...