Posts

Showing posts with the label श्रद्धांजलि

चन्द्रशेखर की लोक संपृक्ति ही उनके व्यक्तित्व निर्माण का प्रमुख कारक: जनार्दन राय

Image
जेएनसीयू में चन्द्रशेखर स्मृति दिवस का आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में बुधवार को जननायक चन्द्रशेखर स्मृति दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल, विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने जननायक चन्द्रशेखर कीस्मृतियों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।  इस अवसर पर चन्द्रशेखर नीति अध्ययन केन्द्र एवं शोधपीठ के तत्वावधान में ' लोक स्मृतियों में चन्द्रशेखर' विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. जनार्दन राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि चन्द्रशेखर की लोक संपृक्ति ही उनके व्यक्तित्व निर्माण का प्रमुख कारक रहा है। कहा कि लोक ने चंद्रशेखर को गढ़ा और चन्द्रशेखर ने सत्ता के शीर्ष पर रहने के वावजूद भी बलिया के समाज और लोक से अपने नेह का नाता नहीं छोड़ा। कहा कि चन्द्रशेखर की अक्खड़ता और मूल्य केंद्रित राजनीति के पीछे लोक मर्यादा का भाव ही प्रमुख कारक था।  अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाय...

अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट हो आदिवासी गोंड समुदाय: जीउत जी गोंड

Image
वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के 463वें बलिदान शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि बलिया। गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के 463वें बलिदान शहादत दिवस पर 24 जून दिन बुधवार को आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के लोगों द्वारा शंकरपुर स्थिति गोंड भवन पर उनके चित्र पर फूल माला श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती अमर रहें के जोरदार नारे लगाए गए। इस दौरान संरक्षक जीउत जी गोंड ने कहा कि गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती का इतिहास संघर्ष गाथा बड़ा ही शानदार रहा है। उन्होंने अपने जीवन काल में कुल 52 युद्ध लड़ीं और उनके कुशल नेतृत्व में 51 युद्धों में विजय श्री प्राप्त हुयी। महारानी दुर्गावती ने अकबर की मुगल सेनापति आसफ खां को तीन-तीन बार परास्त करने का काम की। गोंडवाना राज्य तथा आदिवासी गोंड समुदाय के मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपने आप को दुश्मनों से घिरा पाकर अपना ही कटार अपने सिने में घोंप कर वीर गति का प्राप्त हुईं लेकिन जीते जी कभी भी मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की जो प्रेरणा श्रोत है। कहा कि वीरांगन...

शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Image
जेएनसीयू के वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र विभाग द्वारा विदाई समारोह हुई आयोजित  बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर स्थित जय प्रकाश नारायण सभागार में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।  उन्होंने शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि शहीद मंगल पांडे स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम बलिदानी के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। युवाओं को शहीद मंगल पांडे के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उसे अपने जीवन में धारण करने का प्रयास करना चाहिए। वर्तमान समय में हम सभी आजादी का अनुभव कर पा रहे हैं, यह शहीद मंगल पांडे जैसे बलिदानियों की देन है, इसलिए कुलपति ने छात्रों से आह्ववान किया कि भारत को आज़ाद कराने में योगदान देने वाले सभी बलिदानियों के बलिदानों को हमेशा अपने विचारों में याद रखें।   शहीद दिवस कार्यक्रम के समापन के पश्चात वाणिज्य और प्रबंध शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सीनियर क...

स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे चंद्रशेखर आजाद

Image
चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि रसडा (बलिया)। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आजाद चौराहा रसड़ा स्थापित प्रतिमा पर फूल माला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।  इस अवसर पर विचार करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की। क्रांतिकारी स्मारक समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद अपने आजाद नाम को सार्थक रखते हुए ब्रिटिश हुकूमत की आंखों में धूल झोंक कर संघर्ष  करते रहे, अंतिम समय में दुश्मनों से घिरा देखकर अपनी ही रिवाल्वर की गोली कनपटी में मारकर मां भारती का अमर सपूत सदा, सदा के लिए अमर हो गये, यह उनकी बहादुरी की मिसाल है। वक्ताओं ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को क्रांतिकारियों का सिरमौर बताते हुए कहा कि आज हम उनके बलिदान से स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं। उनके त्याग बलिदान देशभक्ति से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है जिससे भारत दुनिया के सामने गौरवपूर्ण गाथा का संदेश दे सके।  इ...

क्रांति के प्रतीक थे भगत सिंह

Image
सरदार भगत सिंह के बलिदान दिवस पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि ररसड़ा (बलिया)। शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर 23 मार्च दिन बुधवार को क्रांतिकारियों स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रसड़ा शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात समिति के कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी में सरदार भगत सिंह के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम के संयोजक कृष्णानंद पांडे ने कहा भगत सिंह क्रांति के प्रतीक थे। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ क्रांति  सशस्त्र क्रांति के माध्यम से बगावत का बिगुल जो उन्होंने बजाया था उसमें स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई क्रांति मिली थी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज के दिन हमें देखना चाहिए कि जिस आजादी को प्राप्त करने में शहीद भगत सिंह ने अपना जीवन दे दिया उनकी विरासत को देश ने कितना सहेजा है। उनकी स्मृतियों से हम कितनी शक्ति प्राप्त किए हैं। आज आवश्यकता है उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर उनके सपनों के भारत निर्माण की जिसमे...

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दी श्रद्धांजलि

Image
इंडियन रोटी बैंक बलिया के तत्वावधान दो मिनट का मौन रख शोक प्रकट किया शोक बलिया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर रविवार को ग्राम सभा जनार्डी स्थित पी ए डिलाइट्स स्कूल पर इंडियन रोटी बैंक के तत्वावधान दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शोक प्रकट करने वालो मे रामबदन चौबे, ओमप्रकाश चौबे, सर्वदेव तिवारी, रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, परमेश्वरन जी, रामेश्वर कुमार श्रीवास्तव, सागर सिंह राहुल, रिशु पाठक, चंचन पाण्डेय, अनुराग गोस्वामी आदि सम्मिलित रहे।

कुन्नूर दुर्घटना में दिवंगत बहादुरों को शहीद पार्क चौक में दी गयी ज्योति श्रद्धांजलि

Image
भारतमाता की जय, जयहिन्द के नारों के बीच इनके चित्र पर चढ़ाए श्रद्धा के फूल बलिया। कुन्नूर दुर्घटना में दिवंगत बहादुरों को शहीद पार्क चौक बलिया में ज्योति श्रद्धांजलि दी गयी। देश के मुख्य रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत, इनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं इन लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार रहे। लेफ्टिनेंट कमाण्डर हरजिंदर सिंह, ब्रिगेडियर एल एस लीडर, लांसनायक बी साल तेजा, विवेक कुमार, हवलदार सतपाल राय, नायक गुरुसेवक सिंह, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, जे डब्लू एस प्रदीप एवं राणा प्रताप दास, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये बलिया नगर के लोग शुक्रवार को सायं काल एकत्र हुए।  भारतमाता की जय, जयहिन्द के नारों के बीच इनके चित्र पर श्रद्धा के फूल चढाये, मोमबत्ती की रोशनी में दो मिनट का मौन रख कर गतात्माओं को सदगति एवं इनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान के प्रार्थना किया। इस कार्यक्रम में बद्री प्रसाद कश्यप, शिवकुमार सिंह कौशिकेय, राजेश गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पंकज सिंह, पू...

वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे: सुशील कुमार द्विवेदी

Image
विक्टर क्लब" के संयोजकत्व में जनरल विपीन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 जांबाज सैन्य अधिकारियों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि दुबहर (बलिया)। हिन्दी साहित्य जगत के मूर्धन्य विद्वान आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के पैतृक गांव एवं सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया के बाजार में "विक्टर क्लब" के संयोजकत्व में शुक्रवार को देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल विपीन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 13 जांबाज सैन्य अधिकारियों को भावभींनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी ने कहा कि देश सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाले भारत माता के वीर अमर सपूत सीडीएस जनरल विपीन रावत जी, उनकी पत्नी सहित कुल 13 वीर सैन्य अधिकारियों के हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत, देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। पूरा देश स्तब्ध और मर्माहत है। देश उन्हें कभी नहीं भूलेगा, वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्होंनेे भारतीय सेना के आधुनि...

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

Image
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन चिलकहर (बलिया)। तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैस में भारत के सशस्त्र सेनाओं के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ आंफ डिफेंस स्टाप) भारत के शौर्य पुरूष जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन पर ग्राम पंचायत गोपालपुर स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क के प्रांगण में शुक्रवार को संक्षिप्त श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व कर्नल ए के सिंह, देव नाथ चौबे फ्लाईग अधिकारी, सुबेदार बरमेश्वर गिरि, हृदय नारायण चौबे पूर्व सैनिक, श्रीकांत पाण्डेय पूर्व सैनिक, डा0 बृज भूषण चौबे पूर्व ग्राम प्रधान, विन्देश्वरी पाण्डेय प्रतिनिधि ग्राम प्रधान, अमरीष कुमार चौबे छात्र नेता, पवन कुमार चौबे, निखिल कुमार चौबे अनुराग चौबे, विजय कनोजिया, बबलू राजभर सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों ग्रामीणों एवं युवाओं द्वारा उनके चित्र पर सुमन अर्पित कर नमन किया गया। रिपोर्ट: गोपाल नाथ चौबे

अमर शहीद ज्योति श्रद्धांजलि कार्यक्रम 16 अगस्त को

Image
शहीद पार्क चौक बलिया में होगा आयोजन बलिया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर 1942 की क्रांति में 16अगस्त 1942ई0 को चौक लोहापट्टी मार्ग पर शहीद हुए अमर शहीद दुःखी कोइरी, अमर शहीद सूरज मिश्र, अमर शहीद ढेला दुसाध, अमर शहीद गनपति पाण्डे, अमर शहीद रामसुभग चमार, अमर शहीद शिवमंगल राम, अमर शहीद रघुनाथ अहीर, अमर शहीद शिवप्रसाद एवं अमर शहीद मोहित लाल जी की स्मृति में अमर शहीद ज्योति श्रद्धांजलि का कार्यक्रम 16 अगस्त 2021 को शहीद पार्क चौक बलिया में सायंकाल 5:30 बजे से आयोजित किया गया है।  उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन उत्तरप्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद् बलिया में मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया हैं।