प्रवेश परीक्षा का कुलपति एवं कुलसचिव ने किया निरीक्षण
स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कुलपति एवं कुलसचिव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रथम पाली में आयोजित एम.एससी. हॉर्टिकल्चर में कुल पंजीकृत 51 में 35 उपस्थित और 16 अनुपस्थित एवं एम.एससी. एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षा मे पंजीकृत कुल 91 परीक्षार्थियों मे 53 उपस्थित और 38 अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में आयोजित बी.सी.ए., आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत कुल 230 परीक्षार्थियों में 177 परीक्षार्थी उपस्थित और 53 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल एवं कुलसचिव एस.एल. पाल ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में लगे अध...