Posts

Showing posts with the label एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल

Image
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से कराया अवगत बलिया। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर बुधवार को देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्टों ने अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। इसी क्रम में बलिया में भी दवा व्यवसायियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दवा व्यवसायियों ने कहा कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री से जन स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न हो रहा है, साथ ही लाखों छोटे केमिस्टों के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। संगठन ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपते हुए ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग की। संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में दवा व्यवसायियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।  इस दौरान जनरल सेक्रेटरी बब्बन यादव, वाइस प्रेसिडेंट रामेंद्र वर्मा, अनिल कुमार त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ड्रगिस्ट उपस्थित रह...