Posts

Showing posts with the label तकनीकी प्रशिक्षण

सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड ने दिए तकनीकी प्रशिक्षण के टिप्स

Image
द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन बलिया। संस्था के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में 11 सितंबर दिन शुक्रवार को प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड (प्रिज्म सीमेंट) की ओर से द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इंजीनियर जितेंद्र खंडेलवाल (कंट्री हेड) एवं इंजीनियर अमित मिश्रा (जोनल हेड) ने छात्रों को कंस्ट्रक्शन वर्क में सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक कार्यों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सीमेंट के उत्पादन तथा कंक्रीट के विभिन्न गुणों के बारे में भी छात्रों को समझाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्रों ने वक्ताओं से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्था के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...