Posts

Showing posts with the label पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय

विद्यार्थियों को दिया गया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Image
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में चिकित्सकों ने समझाए स्वास्थ्य सुरक्षा के जरूरी उपाय बलिया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बलिया में छात्र- छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्राथमिक उपचार जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच भी की। कार्यक्रम में डा. क्षितिज सिंह, डा. निखिल कुमार तिवारी, डा. मनीष तिवारी, डा. राजकेश कुमार एवं डा. बादल राज ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। डा. क्षितिज सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। दुर्घटना, चोट, रक्तस्राव, बेहोशी अथवा अचानक स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में घबराने के बजाय प्राथमिक उपचार की जानकारी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। ...