Posts

Showing posts with the label गोंड समुदाय

नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ जीपीओ पर होगा विराट प्रदर्शन

Image
गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु प्रेषित किया जाएगा ज्ञापन बलिया। भारत के राजपत्र संविधान, शासनादेश के अनुपालन में गोंड जाति को सुगमतापूर्वक अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में एकरूपता करने हेतु गोंड(धुरिया) जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता देने, हाईस्कूल से लगायत स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईंटीआई, पॉलीटेक्निक, विधि के छात्रों को छात्रवृत्ति/ फीस प्रतिपूर्ति देने, हर जिले में आदिवासी जनजाति छात्रावास की स्थापना करने, भूमिहीन जनजाति गोंड समुदाय को बसने हेतु आवासीय पट्टा व कृषि हेतु कृषि पट्टा देने, उत्तर प्रदेश में केन्द्र की भांति स्वतंत्र रूप से उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग का गठन करने, गोंड समुदाय का उत्पीड़न करने इन पर हमला करने वालों पर अनु.जाति/ अनु.जनजाति उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने सहित स्वतंत्रता संग्राम देश की आजादी के दौरान शहीद हुए आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के स्मृति में जिला व प्रदेश स्तर पर संग्रहालय/स्मृति भवन का निर्माण कराने, विभिन्न विभागों में खाल...

अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट हो आदिवासी गोंड समुदाय: जीउत जी गोंड

Image
वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के 463वें बलिदान शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि बलिया। गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के 463वें बलिदान शहादत दिवस पर 24 जून दिन बुधवार को आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के लोगों द्वारा शंकरपुर स्थिति गोंड भवन पर उनके चित्र पर फूल माला श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती अमर रहें के जोरदार नारे लगाए गए। इस दौरान संरक्षक जीउत जी गोंड ने कहा कि गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती का इतिहास संघर्ष गाथा बड़ा ही शानदार रहा है। उन्होंने अपने जीवन काल में कुल 52 युद्ध लड़ीं और उनके कुशल नेतृत्व में 51 युद्धों में विजय श्री प्राप्त हुयी। महारानी दुर्गावती ने अकबर की मुगल सेनापति आसफ खां को तीन-तीन बार परास्त करने का काम की। गोंडवाना राज्य तथा आदिवासी गोंड समुदाय के मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपने आप को दुश्मनों से घिरा पाकर अपना ही कटार अपने सिने में घोंप कर वीर गति का प्राप्त हुईं लेकिन जीते जी कभी भी मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की जो प्रेरणा श्रोत है। कहा कि वीरांगन...