'नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत' कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जेएनसीयू के कुलपति ने दिलाई शपथ बलिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत' के द्विवर्षीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसका जीवंत प्रसारण जेएनसीयू के सभागार में किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने आभासी माध्यम से भारत के समस्त राज्यों के माई भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया तथा कुछ स्वयंसेवकों के वाईब्रेंट विलेज (सीमावर्ती गांवों) के भ्रमण अनुभवों से परिचित हुए। उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न प्रकार के नशा एवं ड्रग एडिक्शन के द्वारा होने वाले सभी प्रकार की समस्याओं के बारे में काफी विस्तृत चर्चा की गई एवं इनसे उत्पन्न समस्याओं से निपटने के तरीकों को बताया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम से युवाओं से नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र के विकास में सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए। बताया क...