जेएनसीयू विषम सेमेस्टर परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया
प्रथम पाली में कुल 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने परिसर में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थी 599 में उपस्थित 558 और अनुपस्थित 41 रहे। द्वितीय पाली कुल परीक्षार्थी 67 में उपस्थित 66, और अनुपस्थित 1 रहे। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय में विषम सेमेस्टर की 12 नवम्बर, 2026 से चल रही परीक्षा में शुक्रवार को मथुरा पीजी कॉलेज से एक नकलची मोबाइल के साथ पकड़ा गया। विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई उड़ाका दल की पहली टीम ने जिसकी प्रभारी डॉ. रजनी चौबे तथा अन्य सदस्य डॉ. बृजकिशोर, प्रिंस पाण्डेय एवं डॉ. अभिषेक मिश्र शामिल हैं, ने इसे पकड़ा । उड़ाका दल की दूसरी टीम में डॉ. मनोज कुमार प्रभारी तथा अन्य सदस्य डॉ. कृष्ण कुमार साहू, सतीश जायसवाल एवं डॉ. स्मिता हैं। दोनों टीमों ने तीनों पालियों में कुल 16 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। उड़ाका दल की ...