Posts

Showing posts with the label बीआरसी दुबहर

​​शिक्षक राष्ट्र के निर्माता, उनका योगदान अविस्मरणीय: खंड शिक्षा अधिकारी

Image
​उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा भव्य सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ​दुबहर (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के बीआरसी स्थित सभा कक्ष में शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के दुबहर इकाई द्वारा एक भव्य ' सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक विद्यासागर गुप्ता एवं कमरुनिशा सहित अन्य शिक्षकों को उनकी दीर्घकालीन और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समस्त शिक्षक समुदाय ने उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का पवित्र आचरण और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए एक आदर्श है। एक उत्कृष्ट शिक्षक का दायित्व तभी पूर्ण होता है जब वह अपनी संपूर्ण ऊर्जा राष्ट्र के भविष्य बच्चों को संवारने में लगा दे। बेसिक शिक्षा परिषद के विकास में इन शिक्षकों का योगदान...