Posts

Showing posts with the label नवानगर

मनाई गई विद्यालय के संस्थापक स्व.केशव प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि

Image
स्व. सिंह के तृतीय पुण्यतिथि पर कक्षा 10 एवं 12 के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित  सिकंदरपुर (बलिया)। जनता इण्टर कालेज नवानगर बलिया के संस्थापक श्री केशव प्रसाद सिंह की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भगवान पाठक (पूर्व विधायक) ने स्व. केशव प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की एवं उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 10 एवं 12 के उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्रारम्भ में कवि नन्दजी नन्दा एवं रमाशंकर वर्मा ने कविता के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर भोलाराम, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मुन्नीलाल, मनिन्द वर्मा, प्रबन्धक मोहन सिंह, पृथ्वीनाथ तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, नाज़िर रफत, विनोद प्रकाश सिंह ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता वीरेन्द्र सिंह एवं आभार आनन्द मोहन सिंह ने की।