Posts

Showing posts with the label तीन दिवसीय कार्यशाला

पारंपरिक कलाओं को सीख हुनरमंद बनना आर्थिक स्वतंत्रता की ओर मजबूत कदम: मंजरी राव

Image
जननायक चन्द्रशेखर विवि में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वाविद्यालय में चल रहे तीन- दिवसीय टाई एंड डाई, ब्लॉक प्रिंटिंग और फोल्डर निर्माण के प्रशिक्षण की तीन दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान विभाग और जेएनसीयू फाउंडेशन तथा इनक्यूबेशन सेल के तत्वावधान में हुआ।   कार्यक्रम के समापन सत्र में बलिया सदर की पुलिस उपाधीक्षक  सुश्री मंजरी राव मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए प्रिंटेड कपड़ों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।  कहा कि पारंपरिक कलाओं को सीखकर हुनरमंद बनना आर्थिक स्वतंत्रता की ओर पहला मजबूत कदम है। आधुनिक दौर में ब्लॉक प्रिंटिंग जैसी हस्तशिल्प विधाओं को जीवित रखना और उनसे रोजगार सृजित करना बेहद सराहनीय प्रयास है। कार्यशाला का अंतिम दिन पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग (ठप्पा छपाई) की कला और उसके व्यावहारिक प्रशिक्षण पर केंद्रित रहा।   प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों...