Posts

Showing posts with the label नागाजी मठ

पर्यावरण संरक्षण के लिए आज की आवश्यकता है वृक्षारोपण: गणेश पाठक

Image
गंगा समग्र बलिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न बलिया। माँ गंगा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गंगा गीत एवं बैठक मंत्र के साथ गंगा समग्र, जिला बलिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, नागा जी मठ गुरुकुल आश्रम में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश जी के नेतृत्व में शरीफा एवं अनार के पौधों का वृक्षारोपण किया गया, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।  बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक श्री धनंजय उपाध्याय ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा हेतु प्रस्ताव रखा। पहला - तमसा नदी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए भव्य जन -जागरण शोभायात्रा निकाली जाएगी। दूसरा- वर्तमान में चल रहे वृक्षारोपण मास के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का अभियान चलाया जाएगा। तीसरा -आगामी विश्व नदी दिवस 27 सितंबर को भव्य एवं व्यापक रूप से मनाने की तैयारी की जाएगी।  बैठक के मुख्य वक्ता डाॅ० गणेश कुमार पाठक (पर्यावरणविद्) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्ह...