बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु
भव्य भंडारा श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न वाराणसी। काशी की पावन धरती पर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, पूजन, भजन-कीर्तन एवं भव्य भंडारे का आयोजन 4 अक्टूबर दिन रविवार को सारनाथ स्टेशन के बगल में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल, शाखा काशी के तत्वावधान में किया गया। श्रद्धालुओं का आगमन सुबह से ही प्रारम्भ हो गया। भक्तों ने बाबा नीम करौली महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भजन-कीर्तन में सम्मिलित होकर भक्तिमय वातावरण बनाया। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा भाव से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल की सहयोगिनियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक योगदान दिया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रेम एवं श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरित किया गया। महिला मंडल की विशेष सहभागिता कार्यक्रम की सफलता में महिला मंडल की सेवा सहयोगिनियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शीला कांडू, रेणु गुप्ता, संगीता गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, री...