Posts

Showing posts with the label पूर्वाभ्यास

दीक्षान्त मण्डप का विधि-विधान से हुआ भूमि-पूजन और पूर्वाभ्यास

Image
अष्टम दीक्षांत समारोह 29 जुलाई  बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में अष्टम दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई दिन बुधवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दीक्षान्त समारोह के कार्यक्रमों का विधिवत पूर्वाभ्यास किया गया। समारोह के आयोजन स्थल दीक्षान्त मण्डप का शास्त्रीय विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुलपति प्रो० नरेंद्र कुमार शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी डॉ० वन्दना शुक्ल ने भूमि-पूजन किया। इसके पश्चात दीक्षान्त समारोह के सम्पूर्ण कार्यक्रम का क्रमबद्ध रूप से पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें शैक्षणिक शिष्ट यात्रा के आगमन से लेकर उपाधि एवं स्वर्ण पदक वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। अष्टम दीक्षान्त समारोह का शुभारम्भ शैक्षणिक शिष्ट यात्रा के आगमन के साथ होगा। समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करने के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि द्व...

जेएनसीयू में दीक्षान्त समारोह की तैयारी अंतिम चरण में

Image
भूमि पूजन और पूर्वाभ्यास 28 जुलाई को बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई, 2026 को आयोजित होगा। विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षान्त के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। दीक्षान्त मण्डप के लिए पंडाल का निर्माण हो गया है और उसके अंदर बैठने की व्यवस्था की गयी है। मंच की साज- सज्जा हो रही है। दीक्षान्त समारोह में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को उत्तरीय एवं पगड़ी का  वितरण किया गया। दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन के निमित्त मंगलवार को प्रातः 8.00 बजे दीक्षांत समारोह स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीक्षान्त मण्डप का भूमि पूजन किया जायेगा। दीक्षान्त समारोह का क्षण- प्रतिक्षण कार्यक्रम निर्धारित है, जिसका समयबद्ध पालन हो सके, इसलिए मंगलवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे से पूरे कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास होगा।   कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल स्वयं पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। कुलसचिव एस एल पाल और विभिन्न समितियों के संयोजक तथा सदस्य गण अपने निर्धारित कार्य को पूरा करने में मनोयोग से लगे हुए हैं। र...