Posts

Showing posts with the label जनजागरूकता अभियान

नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जनजागरूकता अभियान

Image
जेएनसीयू में तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति अभियान का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में रविवार को वाणिज्य विभाग द्वारा “तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा। तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर समीपवर्ती गांवों एवं क्षेत्रों तक गई। यात्रा में विभाग के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों एवं आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान नशा मुक्ति को लेकर भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।   विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा...

माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मलता हेतु प्रयासों पर हुई चर्चा

Image
गंगा समग्र द्वारा जनजागरूकता गोष्ठी एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण  बलिया। गंगा समग्र के तत्वावधान में जीरा बस्ती, विकास खंड हनुमानगंज स्थित शिवजी के मंदिर परिसर में जनजागरूकता गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। गोष्ठी में गंगा समग्र के उद्देश्यों, माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मलता, पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।  उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने , उनकी देखभाल करने तथा माँ गंगा एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गंगा समग्र के जिला वृक्षारोपण आयाम प्रमुख श्री सौरभ जी, पत्रिका प्रमुख श्री मनमोहन पांडेय जी, श्री सुनील पांडेय जी, श्री अजय कुमार तिवारी जी तथा श्री सुयस मिश्रा जी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में गंगा समग्र के अन्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण तथा माँ गंगा की स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, पर्यावरण एवं माँ गंगा की सेवा के संकल्प के साथ हुआ।