स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत
कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज के एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन दुबहर (बलिया)। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें एवं अंतिम दिन का आयोजन उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओ ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सातवें दिवस की शुरुआत मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया इसके बाद स्वयंसेवकों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता सहायक वित्तीय परामर्शदाता आरोही फाउंडेशन लखनऊ के श्री नितेश पाठक जी थे। उन्होंने साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, एटीएम से पैसा निकलते समय सावधानी बरतने तथा ऑनलाइ...