हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'महर्षि भृगु शिक्षण संस्थान' का वार्षिकोत्सव

उत्तम परीक्षाफल प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय द्वारा किया गया पुरस्कृत 
बलिया। महर्षि भृगु शिक्षण संस्थान, मिश्र नेऊरी, बलिया का वार्षिकोत्सव समारोह अत्यन्त धूम -धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया के मुख्य कोषाधिकारी श्री आनन्द दूबे रहे, जब कि विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरणविद् डाॅ० गणेश पाठक ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

अन्य अतिथियों में गंगा समग्र के जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय, एडवोकेट प्रकाश उपाध्याय, राज कुमार पाण्डेय, परमात्मा नन्द पाण्डेय सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। 
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संसाधनों के अभाव में महर्षि भृगु शिक्षण संस्थान द्वारा जिस तन्मयता एवं  तत्परता से बच्चों कै शिक्षा दी जा रही है, उसकी जितनी तारीफ की जाय कम है। इस उत्तम शिक्षण व्यवस्था के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के प्रबंधन में लगे सभी महानुभावों एवं प्रधानाचार्य महोदय भी धन्यवाद के पात्र हैं। मुख्य अतिथि ने बच्चों आचार, विचार, व्यवहार, चरित्र, अनुशासन तथा पठन - पाठन के प्रति सचेष्ट करते हुए उनके उत्तम शिक्षा ग्रहण करने हेतु अनेक टिप्स भी बताए। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

 कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों एवं बच्चियों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। ये सभी कार्यक्रम किसी न किसी विशेष उद्देश्य कै लेकर तैयार किए गये थे, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उत्तम परीक्षाफल प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय के तरफ से पुरस्कृत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण