सपा कार्यालय पर मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि बलिया। आजादी की लड़ाई के महायोद्धा, सम्पूर्ण क्रांति के अग्रदूत एवं महान समाजवादी चिंतक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय , बलिया पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का संपूर्ण जीवन देश की आजादी, लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय और जन अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी ने अपने संघर्षों और विचारों से देश की राजनीति को नई दिशा दी। सम्पूर्ण क्रांति का उनका आह्वान अन्याय, भ्रष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन के विरुद्ध जनशक्ति को संगठित करने का ऐतिहासिक प्रयास था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नौजवानों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। ...