Posts

Showing posts with the label उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

सम सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारम्भ

Image
सबसे पहले सम सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन एवं मूल्यांकन आरंभ कराने वाला विवि है जेएनसीयू बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से विधिवत पूजन अर्चन के साथ प्रारम्भ हुआ। जेएनसीयू के सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्रीकृत रूप में विश्वविद्यालय के मंगलम् परीक्षा भवन में किया जायेगा।  मूल्यांकन के प्रथम दिन बीए समाजशास्त्र और बी. एस-सी कृषि की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 परीक्षकों द्वारा किया गया। प्रो. बृजेश सिंह, संकायाध्यक्ष, कृषि विज्ञान, समन्वयक, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं डॉ. रंजना मल्ल सह समन्वयक की टीम द्वारा मूल्यांकन कार्य का संपादन किया जा रहा है। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता एवं कुलसचिव/ परीक्षा नियंत्रक एस. एल. पाल द्वारा मूल्यांकन कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। विगत कई वर्षों से जेएनसीयू परीक्षाओं के आयोजन, मूल्यांकन एवं परीक्षा फल प्रदान करने में प्रदेश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शुमार है। इस वर्ष भी जेएनसीयू ने सम...