Posts

Showing posts with the label शुभ दीपावली

दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा पर विशेष-

Image
विदेशों में भी मनाई जाता है दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा                                                 -डाॅ० गणेश पाठक भारत की तरह विश्व के अनेक देशों में भी दीपावली का पर्व बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। कुछ देशों में दीपावली का पर्व वहां की स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है, जबकि कुछ देशों में भारतीय रीति - रिवाज के अनुसार ही दीपावली मनाई जाती है।       हम जानते हैं कि दीपावली को प्रकाश पर्व कहा जाता है और यह पर्व विश्व के देशों में भिन्न - भिन्न मनाया जाता है।    इजरायल का प्रकाश पर्व 'हन्त -काह' -     इजरायल में ' हन्त - काह' नाम से प्रकाश पर्व मनाया जाता है।  'हन्त- काह' पर्व पर यहूदी कैलेण्डर के नवें माह में आठ दिन तक मोमबत्ती जलाकर प्रकाश पर्व मनाया जाता है। यह प्रकाशोत्सव लगभग २१३० वर्ष पूर्व सीरियाई सेनाओं पर ' जडाह द मकानी' की विजय के रूप में मनाया जाता है। किंतु इस पर्व का मूल स...