चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व को समझने की कुंजी है उनकी जेल डायरी: प्रो. जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय
चन्द्रशेखर जन्मशताब्दी समारोह अंतर्गत जननायक चन्द्रशेखर विवि में विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन बलिया। चन्द्रशेखर जन्मशताब्दी समारोह के अंतर्गत जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। चन्द्रशेखर की जेल डायरी के विविध परिप्रेक्ष्य विषय पर मुख्य वक्ता प्रो. जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, टी.डी. कॉलेज ने व्याख्यान दिया। कहा कि चन्द्रशेखर की जेल डायरी चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व को समझने के लिए कुंजी का काम करती है। आपातकाल के दौरान कैद-ए-तन्हाई में रहते हुए चन्द्रशेखर ने जो जेल डायरी रची, उसमें आपातकाल के राजनीतिक परिदृश्य को समझने के सूत्र प्राप्त होते हैं। चन्द्रशेखर की इस डायरी में साधारण गँवई मानुष की चिंता से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनय तक की खबर और विश्लेषण मौजूद है। चन्द्रशेखर के विस्तृत अध्ययन का प्रमाण इस डायरी में मिलता है। उन्होंने हिन्दी साहित्य से लेकर विश्व साहित्य की महत्त्वपूर्ण कृतियों को पढ़ा और विश्लेषित किया है। चन्द्रशेखर की संवेदनशीलता का परिचय इस डायरी से मिलता है, इसमें पेड़- पौधों...