Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ

विकास भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री बने अवनीश कुमार सिंह

Image
​उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के दिवार्षिक अधिवेशन में हुआ मनोनयन, बलिया के कर्मचारी संगठनों में हर्ष की लहर ​बलिया। ​विकास भवन कर्मचारी महासंघ, जनपद बलिया के महामंत्री पद पर लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी अवनीश कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं प्रतिनिधियों में भारी उत्साह है। बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के दिवार्षिक अधिवेशन के दौरान अवनीश कुमार सिंह के चयन की औपचारिक घोषणा की गई। ​ अधिवेशन में प्रदेश भर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेताओं ने अवनीश सिंह का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनका यह कार्यकाल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के दृष्टिकोण से अत्यंत उत्तम एवं प्रेरणादायी रहेगा। ​ विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने बधाई संदेश देते हुए आशा व्यक्त की कि अवनीश कुमार सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन...

एक मई मजदूर दिवस पर विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित

Image
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा बलिया के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 9 अप्रैल दिन गुरुवार को श्रमिक संघ लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में एक प्रेस वार्ता की गई।  वार्ता में बातचीत के दौरान एक मई मजदूर दिवस एवं जनपद में राज्य कर्मचारी महासंघ के घटक संगठन के चुनाव जो पूर्व में हुए हैं उनके सम्मान समारोह और मजदूरों की दशा और दिशा पर वार्ता की गई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष चयनित करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तीन चार ब्लाकों में चयनित पदाधिकारी का भी सम्मान समारोह एक साथ करने की सहमति बनी। यह सारे कार्यक्रम 1 मई 2026 मजदूर दिवस पर होना है।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, जनपद उपाध्यक्ष चंदन कुमार पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्वेता मिश्रा, श्रमिक संघ के मंत्री दिनेश प्रजापति, अशोक लाल श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, स्वायत शासन कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष ...