Posts

Showing posts with the label साहित्यिक महोत्सव

ज्ञान पीठिका स्कूल में साहित्यिक महोत्सव (लिटरेरी फेस्ट) का हुआ आयोजन

Image
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन बलिया। जनपद के जीरा बस्ती स्थित ज्ञान पीठिका स्कूल में आज भव्य साहित्यिक महोत्सव (Literary Fest) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियाँ जैसे कहानी वाचन, नाटक प्रस्तुति, काव्य पाठ तथा अन्य साहित्यिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। “ लिटिल रेड राइडिंग हूड ”, “ सिंड्रेला ”, “ चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री ” तथा “ हैरी पॉटर” जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय की निदेशक रीना सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। राधा सिंह के संयोजन में पूरा कार्यक्रम संचालित हुआ तथा उनके संयोजन में ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर राधा सिंह (कम्युनिकेशन, हैप्पीनेस एवं वेलबीइंग सेशन विशेषज्ञ) ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल पर प्रेरणादायक सत्र दिया। वह विद्यालय की समित...