चितबड़ागांव को तहसील बनाने की कवायद तेज
क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा की दिशा में है महत्वपूर्ण कदम: नारद राय बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जनपद बलिया में चितबड़ागांव को नई तहसील बनाए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी बलिया की ओर से चितबड़ागांव को तहसील बनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पर पूर्व मंत्री नारद राय ने आभार जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। प्रस्ताव के अनुसार वर्तमान सदर तहसील का क्षेत्र काफी विस्तृत है। वर्तमान में बलिया तहसील में 822 राजस्व गांव और 204 लेखपाल क्षेत्र हैं। तहसील का क्षेत्रफल करीब 804 वर्ग किलोमीटर है तथा पूरब से पश्चिम तक इसकी लंबाई लगभग 80 किलोमीटर है। प्रस्ताव में सदर तहसील के विभाजन के बाद चितबड़ागांव को नई तहसील बनाए जाने की बात कही गई है। प्रस्तावित तहसील में 403 राजस्व गांव और 102 लेखपाल क्षेत्र शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। इसमें सोहांव ब्लॉक पूर्ण रूप से तथा गड़वार और हनुमानगंज ब्लॉक के कुछ हिस्से शामिल किए जाने की बात कही गई है। नई तहसील बनने से क्षेत्र के ल...