अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर के नेतृत्व में डीएम से मिला कबीरम् समाज
डाॅ0 दयाल शरण वर्मा को गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की फोटो प्रति तथा पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित बलिया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर के नेतृत्व में कबीरम् समाज ने जनपद बलिया स्थापना दिवस 01 नवम्बर 1879 ई0 की स्मृति की 147वीं वर्षगांठ जनजागरूकता पखवाड़ा अभियान, के तहत कई सुझावों तथा पूर्व में अनुमोदित डिमाण्ड को भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, भारत सरकार, नई दिल्ली से शीघ्र घोषणा कराये जाने हेतु जनपद- बलिया के जिलाधिकारी मा0 श्री ज्ञानेश कुमार सिंह से भेंट किया। वार्ता के दौरान कहा गया कि सम्बन्धित सुझाव तथा डिमाण्ड को शासन व प्रशासन के स्तर पर कई बार अनुमोदन किया जा चुका है। इसी क्रम में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली, मुख्यमंत्री कार्यालय, उ0प्र0 तथा उच्च शिक्षा विभाग, उ0प्र0 की जनसुनवाई सं0- 60000260315537 सम्बन्धित प्रपत्र भी जिलाधिकारी कार्यालय, बलिया को प्राप्त हुई है, जिसके संदर्भ में दिनांक 04.12.2026 तक यथोचित कार्यवाही की जाने की अपेक्षा की गयी है जिसके लिए निवेदन की जाती है। जैसे-19 अगस्त बलिया बलिदान...