Posts

Showing posts with the label जनपदस्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी

नवप्रवर्तकों हेतु जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी 13 सितंबर को

Image
जनपद स्तरीय नवप्रवर्तकों की प्रदर्शनी में नवप्रवर्तकों को किया जाएगा सम्मानित बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, बलिया के तत्वावधान में 13 सितम्बर 2026 को असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों हेतु जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की सहमति, निर्देशन में कृषि संकाय, टी डी कॉलेज बलिया में प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है।  जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा और जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में नवप्रवर्तकों को प्रतिभाग कराने के निर्देश प्रदान करते हुए बताया कि इस नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में असंगठित क्षेत्र के किसान, शिल्पकार, कारीगर, मजदूर, मिस्त्री, परम्परागत उपचार करने वाले विद्यार्थी, ऐसे जनसामान्य व्यक्ति जिन्होंने कोई प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त नहीं की हो , उन्हें अपने नवप्रवर्तन के क्षेत्र में किए गए कार्य मॉडल को प्रदर्शित करना है। इस नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का क्षेत्र जुगाड़ द्वारा तैयार यन्त्र/ मशीनें, परिवहन के साधन, घरेलू उपयोग के सामान, जैव विविधता के सृजना...