Posts

Showing posts with the label अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए लालबचन यादव, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

Image
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को भ्रातृ शोक सिकंदरपुर (बलिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी के छोटे भाई श्री लालबचन यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर में पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। उनके पुत्र संपूर्णानंद यादव "चुन्नू" ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।                  स्व. लालबचन यादव (फाइल फोटो) स्वर्गीय लालबचन यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु उनके गोसाईपुर स्थित आवास पर रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत निकली अंतिम यात्रा में पूर्वांचल सहित जिले एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। घाघरा नदी के श्मशान घाट पर हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और इसी के साथ वे पंचतत्व में विलीन हो गए। श्री लालबचन य...