Posts

Showing posts with the label बाल विवाह

बाल विवाह से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर हुई चर्चा

Image
जेएनसीयू के समाज कार्य विभाग द्वारा चलाया गया बाल विवाह विरोधी जागरूकता अभियान बलिया। माह जनवरी से नवाचारी पहल के तहत चल रहा बाल विवाह विरोधी जागरूकता अभियान श्रीमति लाल देवी शिक्षण सेवा संस्थान, ब्रम्हाइन, हनुमानगंज ब्लॉक में बाल विवाह के विरुद्ध एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के मार्गदर्शन, समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के दिशानिर्देश एवं डॉ. रूबी, सहायक आचार्या के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान समाज कार्य विभाग के छात्र–छात्राओं ने कक्षा 8 से 10 तक की लगभग 65 छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। समाज कार्य के छात्र अरविंद ने छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें बाल विवाह के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी साथ हो सभी छात्राओं को बाल विवाह मुक्त बलिया की शपथ भी दिलाई इसके अतिरिक्त छात्रा पलक द्वारा छात्राओं को शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता के...

समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है बाल विवाह: प्रो. संजीत कुमार गुप्ता

Image
जेएनसीयू में अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. रूबी के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. रूबी ने महिलाओं को सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि समाज में आज भी गरीबी, अशिक्षा, सामाजिक दबाव और जागरूकता की कमी के कारण बाल विवाह हो रहे हैं। इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजू, सोनू, देव यादव, पलक, निधि, कोमल, सपना सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे, जिन्होंन...