अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद की सेवा व सहयोग ही स्व.सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
सर्वदलीय सभा में स्व.उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि रसड़ा (बलिया)। रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह के आसमयिक निधन पर गुरूवार को आदर्श नगर पालिका रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल द्वारा आयोजित गांधी पार्क रसड़ा में एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, राजेश जायसवाल रवींद्र यादव, सियाराम यादव, सुरेश राम, दीनानाथ सिंह इंद्रजीत सिंह पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह प्रमुख प्रभाकर राव चन्द्रमा सिंह पंकज सिंह मान सिंह सेंगर यशवंत सिंह आदि वक्ताओं ने कहा रणधीर सिंह राजेश गुप्त आदि ने श्रद्धाजंलि अर्पित कर उनके समाज के लिए किये कार्यो की तरह उमाशंकर सिंह को आदर्श को मान कर हम सभी को सेवा का संदेश देते रहेंगे। आज जरूरत है कि हम उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद की सेवा व सहयोग करे तभी सच्चे म...