पुलिस की गिरफ्त में आया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर भेजा गया न्यायालय बलिया। जनपद के थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म/पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा सर्किल नगर व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.09.2026 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे थाना कार्यालय में मौजूद रहकर जनसुनवाई कर रहे थे कि दौरान जनसुनवाई मु0अ0सं0 206/26 धारा 65(2),351(3) बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त शंकर प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 हसनु गुप्ता सा0 कुम्हिया थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 75 वर्ष वास्ते पूछताछ उपस्थित आया, पूछताछ...